रामराज्य की दिशा में बढ़ता देश, कांग्रेस को नाम से भी परेशानी: राजस्थान राजनीति गरमाई

5
Bhajanlal Sharma

Bhajanlal Sharma: जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित वीबी जी रामजी जनजागरण अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं,(Bhajanlal Sharma) जबकि कांग्रेस केवल हर मुद्दे पर भ्रम फैलाने की राजनीति करती रही है।

हर मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कांग्रेस की आदत

मुख्यमंत्री ने कहा कि CAA, EVM और SIR जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कांग्रेस ने हमेशा लोगों को गुमराह किया है। अब कांग्रेस को ‘जी रामजी’ नाम से भी आपत्ति होने लगी है। उन्होंने ईआरसीपी परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली इस परियोजना का नाम राम जल सेतु अपने आप बन गया है, इसमें सरकार की कोई साजिश नहीं है।

रामराज्य की ओर बढ़ता देश

सीएम शर्मा ने कहा कि प्रकृति का नियम है कि जो होना है, वही होकर रहेगा। देश और प्रदेश धीरे-धीरे रामराज्य की ओर बढ़ रहे हैं। अगर कांग्रेस को रामजी से दिक्कत है तो इसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश को खोखला किया और तुष्टिकरण की राजनीति की, लेकिन अब मोदी का जमाना है, जहां न भ्रष्टाचार होगा और न उसे छुपाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं के रोजगार को लेकर पूरी तरह गंभीर है। अब तक एक लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। 1.44 लाख भर्तियां प्रक्रिया में हैं और एक लाख पदों का भर्ती कैलेंडर भी जारी किया जा चुका है।

पेपर लीक पर सख्त संदेश

पेपर लीक मामलों पर बड़ा बयान देते हुए सीएम ने कहा कि अब तक 400 से ज्यादा लोग जेल में हैं। अब यह कांग्रेस तय करे कि ये छोटी मछलियां हैं या बड़े मगरमच्छ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वीबी जी रामजी जनजागरण अभियान को गांव-ढाणी तक पहुंचाया जाए और सरकार की योजनाओं की सही जानकारी जनता तक दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here