World Environment Day: जयपुर के श्री कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को बचाने का महान संकल्प लिया गया। प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए आज केंद्र में आवास ग्रुप और अक्षय पात्र के कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण का (World Environment Day) आयोजन किया गया,इस आयोजन में बड़ी संख्या में गुप्त वृन्दावन धाम में चल रहे कल्चर कैंप के बच्चों ने भाग लिया ।
बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण में हरियाली और पेड़ों की भूमिका का महत्व समझा, इस अवसर पर जून माह में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्मदिन भी गौ माता के सान्निध्य में मनाया गया। बच्चों ने गौ माता को हरा चारा खिलाया, गौशाला का भ्रमण किया तथा प्रकृति और जीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने वाली विभिन्न्न गतिविधियों में भाग लिया उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में हरियाली और पेड़ों की भूमिका का महत्व भी समझा ।
हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में 18000 गौ वंश की सेवा की जाती है । आज विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को भारतीय संस्कृति में पृथ्वी, जल, वृक्ष, पशु-पक्षी और गौ माता की महत्ता के बारे मैं बताया गया आने वाली पीढ़ी को पेड़ों को बचाने की शिक्षा दी गई , वहाँ उपस्थित सभी लोगो के लिए आज का कार्यकरण अविस्मरणीय बन गया । उपाध्यक्ष रघुपति दास ने बताया की आज की पीढ़ी को केवल पर्यावरण बचाने की शिक्षा ही नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ आध्यात्मिक संबंध समझाना भी आवश्यक है। गौ सेवा, वृक्षारोपण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे संस्कार बचपन से ही विकसित किए जाने चाहिए।




































































