अमेरिका की गलती से बिगड़े हालात? ईरान ने होर्मुज खोलने से मना किया

11

Iran Hormuz Strait: अमेरिका और ईरान के बीच हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। सीजफायर के बीच दोनों देशों के बीच फिर झड़प हुई है। दोनों देश अभी भी युद्ध से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अमेरिका के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बंद पड़ा होर्मुज है। ईरान ने होर्मुज को दोबारा खोलने से साफ इंकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका के 14 सूत्रीय वाले होर्मुज को फिर से खोलने के वाशिंगटन (Iran Hormuz Strait)के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है।

ईरान ने अमेरिका की गलती भी गिनाई है। हमलों के बाद ईरानी संसद के सुरक्षा प्रमुख Ebrahim Azizi ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि “प्रोजेक्ट फ्रीडम” अमेरिका की गलती थी और दूसरी किसी भी कोशिश पर ईरान का जवाब और मजबूत होगा।

दरअसल ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया समुद्री शासन लागू कर दिया है, जिसमें हर जहाज को ईरानी अनुमति लेना अनिवार्य होगा। न कोई नियमावली बनाई गईं है और ना ही कोई प्रकाशित दस्तावेज या समयसीमा नहीं बताई गई है।
इस नए प्रोटोकॉल के तहत ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने अब तक 52 जहाजों को वापस लौटा दिया है। अमेरिकी जहाजों पर हमला उसी कड़ी का हिस्सा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here