मिडिल ईस्ट युद्ध में किम जोंग की एंट्री? रूस-चीन के बाद उत्तर कोरिया ने किया ईरान का समर्थन

5
Middle East War

Middle East War: मिडिल ईस्ट अब ग्लोबल रूप लेता जा रहा है। मिडिल ईस्ट युद्ध का आज 12वां दिन है। अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं ईरान भी दोनों को खुलकर जवाब दे रहा है। अभी तक रूस और चीन ने ईरान को खुला समर्थन दिया है। (Middle East War)अब इस लिस्ट में उत्तर कोरिया का नाम भी शामिल हो गया है।

रूस और चीन के बाद अब उत्तर कोरिया भी ईरान के समर्थन में उतर गया है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों को अवैध करार दिया और इसे ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। उत्तर कोरिया की आधिकारिक एजेंसी KCNA के अनुसार, उत्तर कोरिया मानता है कि सर्वोच्च नेता चुनने के अधिकार Iran का है और वो इसका सम्मान करते है।

बता दें कि कल ही किम जोंग उन ने नई क्रूज मिसाइल परीक्षण के बाद उत्तर कोरियाई विध्वंसकों के लिए सुपरसोनिक हथियार तैनात करने का आदेश दिया। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया और ईरान मिसाइल तकनीक साझा करते हैं और 2025 में UN ने दोनों हथियार व्यापार पर प्रतिबंध लगाए थे।

जंग की बात करें तो बुधवार को ईरान ने दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया। एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरे। इससे दो घाना के नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, जबकि एक भारतीय नागरिक को मध्यम चोटें आईं। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन का दावा है कि हवाई यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here