IPL 2025: रूइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। टीम की कमान संजू सैमसन से लेकर युवा ऑलराउंडर(IPL 2025) रियान पराग को सौंप दी गई है। क्रिकेट फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं, क्योंकि पराग पहली बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।
सनराइजर्स के खिलाफ पहली कप्तानी, होगी असली परीक्षा!
राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी पहली कप्तानी की परीक्षा देंगे। यह मैच न केवल उनके करियर के लिए, बल्कि राजस्थान रॉयल्स के लिए भी बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
केकेआर और CSK से भी होगी टक्कर, क्या पराग पास करेंगे अग्नि परीक्षा?
पराग को शुरुआती तीन बड़े मैचों में टीम की कमान दी गई है। 26 मार्च को राजस्थान डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा, और 30 मार्च को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पराग का कप्तानी टेस्ट होगा। अगर वह इन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो क्या राजस्थान रॉयल्स उन्हें स्थायी कप्तान बना सकती है?
संजू सैमसन होंगे सिर्फ बल्लेबाज, चोट बनी बड़ी वजह
टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि संजू सैमसन टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, लेकिन चोट के कारण वह फिलहाल विकेटकीपिंग और फील्डिंग नहीं कर सकते। इसलिए, IPL 2025 के शुरुआती मैचों में वह सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।
क्या राजस्थान रॉयल्स को मिल गया नया कप्तान?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है….क्या रियान पराग कप्तानी में छा जाएंगे, या फिर कुछ मैचों बाद संजू सैमसन की वापसी के साथ उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा? राजस्थान रॉयल्स के इस फैसले ने IPL 2025 में एक नई बहस को जन्म दे दिया है! अब सबकी नजर इस पर रहेगी कि रियान पराग मैदान पर अपने कप्तानी कौशल से सबको चौंकाते हैं या नहीं!