YouTube का बड़ा फैसला! बंद हुआ सालों पुराना फीचर, क्रिएटर्स की कमाई पर मंडराया संकट

4
YouTube Trending Page

YouTube Trending Page: हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव किया था, जो 15 जुलाई से लागू होने जा रहा है। लेकिन अब कंपनी ने क्रिएटर्स के लिए एक और चुनौती खड़ी कर दी है।(YouTube Trending Page) प्लेटफॉर्म पर जल्द ही एक बेहद पॉपुलर फीचर Trending Page को बंद किया जा रहा है, जिससे कंटेंट बनाने वालों को बड़ा झटका लग सकता है।

बंद हो जाएगा YouTube का ‘Trending Page’

YouTube ने घोषणा की है कि वह अपने सालों पुराने Trending Page फीचर को हटाने जा रहा है। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स को यह जानकारी मिलती थी कि प्लेटफॉर्म पर कौन-से वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं। क्रिएटर्स के लिए यह टूल बेहद फायदेमंद था क्योंकि इसके ज़रिए वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर वीडियो बनाकर ज्यादा व्यूज़ और एंगेजमेंट पा सकते थे। अब इस सुविधा के न रहने से ट्रेंड की जानकारी मिलना मुश्किल हो जाएगा।

क्या है Trending Page का इतिहास?

साल 2015 में लॉन्च किया गया Trending Page YouTube पर एक खास सेक्शन था, जहां वायरल हो रहे वीडियो, न्यूज़ क्लिप्स, म्यूजिक वीडियो और अन्य पॉपुलर कंटेंट दिखाए जाते थे। यह सेक्शन नए और पुराने दोनों क्रिएटर्स को यह समझने में मदद करता था कि ऑडियंस क्या पसंद कर रही है।

कमाई करना होगा और भी मुश्किल?

Trending Page को हटाए जाने के बाद क्रिएटर्स के लिए यह तय कर पाना मुश्किल हो जाएगा कि किस तरह का कंटेंट लोगों को पसंद आ रहा है। इससे उनके लिए व्यूज़ और सब्सक्राइबर जुटाना थोड़ा और कठिन हो सकता है, जिससे मोनेटाइजेशन भी प्रभावित हो सकता है।

YouTube देगा नया विकल्प: Trending Chart

हालांकि YouTube Trending Page हटाने के बाद Trending Chart नाम का एक नया विकल्प देगा। इस नए फीचर में कैटेगरी-स्पेसिफिक कंटेंट दिखाया जाएगा जैसे:

  • ट्रेंडिंग वीडियो
  • टॉप म्यूजिक वीडियो
  • टॉप पॉडकास्ट शो
  • ट्रेंडिंग मूवी ट्रेलर

YouTube का कहना है कि इस नए फीचर के माध्यम से वह वाइड रेंज में पॉपुलर कंटेंट दिखाना जारी रखेगा। इसके अलावा पर्सनलाइज्ड वीडियो सुझाव भी प्लेटफॉर्म पर पहले की तरह जारी रहेंगे। Trending Page का हटना निश्चित रूप से YouTube क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा बदलाव है। हालांकि, नया Trending Chart फीचर इस गैप को भरने की कोशिश करेगा। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्रिएटर्स इस नए बदलाव के साथ कैसे तालमेल बैठाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here