प्रज्वल रेवन्ना को मिली सजा, हर महीने 540 रुपए, दो बार चिकन-मटन – जानिए जेल के हाल!

119
Prajwal Revanna

Prajwal Revanna: कर्नाटक के हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उन्हें बेंगलुरु सेंट्रल जेल में रखा गया है। अप्रैल 2024 तक सांसद रहने के दौरान प्रज्वल रेवन्ना को 1.2 लाख रुपए प्रति महीना बेसिक सैलरी मिल रही थी। (Prajwal Revanna)अब जेल में उनका जीवन बदल चुका है। वेतन अब 540 रुपए होगा और खाने के लिए महीने में दो बार चिकन-मटन मिलेगा।

कैदी नंबर 15528: जेल में नई पहचान

जेल में प्रज्वल रेवन्ना की पहचान कैदी नंबर 15528 के रूप में है। उनकी कमाई 540 रुपए प्रति माह से अधिक नहीं होगी। आठ घंटे की शिफ्ट में सप्ताह में छह दिन काम करना होगा। जेल के नियमों के अनुसार, रविवार को छोड़कर, सभी कैदी काम करने और पैसे कमाने के हकदार हैं। TOI की रिपोर्ट के अनुसार प्रज्वल को अभी कोई काम नहीं दिया गया है, लेकिन सोमवार को काम मिल सकता है।

नए कैदियों के लिए अकुशल काम से शुरुआत

जेल में नए कैदी आमतौर पर ऐसे काम से शुरुआत करते हैं, जिसमें विशेष कौशल की जरूरत नहीं होती। जैसे बेकरी में मदद करना या बुनियादी सिलाई करना। एक साल बाद, अगर कैदी काम में अच्छा दिखता है, तो उसे बुनाई या लोहार जैसे कुशल श्रमिक पदों पर प्रमोशन दिया जाता है। हर सोमवार को नए कैदियों को उनके काम सौंपे जाते हैं।

जेल में कैदियों का जीवन सुबह 6.30 बजे शुरू होता है। बुनियादी दिनचर्या के बाद, नाश्ता परोसा जाता है। बेंगलुरु सेंट्रल जेल में नाश्ते का मेन्यू पूरे सप्ताह बदलता रहता है। रविवार को वेज पुलाव, सोमवार को टोमैटो बाथ, मंगलवार को चित्रन्ना, बुधवार को पोहा, गुरुवार को पुलियोगरे, शुक्रवार को उपमा और शनिवार को वंगीभात दिया जाता है।

दोपहर और रात का भोजन

कैदियों को दोपहर का भोजन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच परोसा जाता है। सभी कैदियों को शाम 6:30 बजे तक अपनी बैरक में लौटना होता है। दोपहर और रात के भोजन में चपाती, रागी बॉल्स, सांभर, सफेद चावल और छाछ दिया जाता है। मंगलवार को कैदियों को एक अंडा मिलता है। हर महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को मटन और दूसरे व चौथे शनिवार को चिकन मिलता है। प्रज्वल को अन्य कैदियों की तरह सप्ताह में दो बार फोन कॉल करने की अनुमति होगी। वह कॉल में अधिकतम 10 मिनट बात कर पाएगा। सप्ताह में एक बार परिवार या दोस्तों से मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here