30.6 C
Jaipur
Monday, October 20, 2025

दिवाली और अन्य त्योहारों पर बैंक हॉलिडेज़, जानें कब होंगे बंद और कौन-कौन से शहर खुले

11
Bank Holiday

Bank Holiday: कुछ ही दिनों में त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। सबसे पहले दिवाली आएगी, इसके बाद भाई दूज, छठ पूजा और कई अन्य त्योहार मनाए जाएंगे। इस बार लोगों को दिवाली की सही तारीख लेकर थोड़ी कन्फ्यूजन है। कुछ लोग दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को मना रहे हैं, (Bank Holiday)जबकि कुछ इसे 21 अक्टूबर, मंगलवार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों के मन में ये भी सवाल है कि इस बार बैंकों में दिवाली की छुट्टी कब होगी।

दिवाली में कब मिलेगी बैंक छुट्टी?

आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 20 अक्टूबर को दिवाली की वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ शहरों में बैंक इस दिन सामान्य तौर पर खुलेंगे। इनमें इंफाल, गंगटोक, पटना, बेलापुर, जम्मू, श्रीनगर, नागपुर, भुवनेश्वर और मुंबई शामिल हैं।

21 अक्टूबर को दिवाली और गोवर्धन पूजा के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, सिक्किम, ओडिशा, मणिपुर, भुवनेश्वर, बेलापुर आदि शामिल हैं।

इस महीने इन दिनों बैंक बंद रहेंगे

  • 18 अक्टूबर: काती बिह के कारण असम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अक्टूबर: दिवाली के मुख्य त्योहार के कारण लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा के उत्सव के चलते लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर: छठ पूजा के कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर: छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

इस तरह लोग अपने फेस्टिवल शॉपिंग और बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना सकते हैं।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here