दिवाली में कब मिलेगी बैंक छुट्टी?

आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 20 अक्टूबर को दिवाली की वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ शहरों में बैंक इस दिन सामान्य तौर पर खुलेंगे। इनमें इंफाल, गंगटोक, पटना, बेलापुर, जम्मू, श्रीनगर, नागपुर, भुवनेश्वर और मुंबई शामिल हैं।

21 अक्टूबर को दिवाली और गोवर्धन पूजा के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, सिक्किम, ओडिशा, मणिपुर, भुवनेश्वर, बेलापुर आदि शामिल हैं।

इस महीने इन दिनों बैंक बंद रहेंगे

  • 18 अक्टूबर: काती बिह के कारण असम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अक्टूबर: दिवाली के मुख्य त्योहार के कारण लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा के उत्सव के चलते लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर: छठ पूजा के कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर: छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

इस तरह लोग अपने फेस्टिवल शॉपिंग और बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना सकते हैं।