मौसम का बड़ा उलटफेर! दिल्ली में सूखा, ओडिशा में बाढ़ का खतरा, मॉनसून चढ़ा रफ्तार पर

1
Monsoon 2025

Monsoon 2025: राजधानी दिल्ली-एनसीआर में कल पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन एक बूंद बारिश नहीं हुई, जिससे शाम को काफी उमस महसूस की गई। (Monsoon 2025)इस बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और झारखंड में मॉनसून के आगमन की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है।

दिल्ली में बारिश कब होगी?

दिल्ली में एक दिन की हल्की बारिश के बाद फिर से मौसम सूखा हो गया है, जिससे उमस बढ़ गई है। IMD ने आज के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 जून तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

ओडिशा में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर

18 से 24 जून के बीच ओडिशा में मानसून सक्रिय रहेगा। खासतौर पर मयूरभंज और क्योंझर जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है और प्रशासन को आपातकालीन तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। आम लोगों से अपील की गई है कि भूस्खलन और जलभराव से बचने के लिए एहतियात बरतें।

यूपी में जल्द ही पहुंचेगा मुख्य मानसून

प्री-मानसून की हल्की बारिश ने उत्तर प्रदेश में कुछ राहत दी है, लेकिन अब मुख्य मानसून पूर्वी यूपी में प्रवेश के लिए तैयार है। 20 जून को आगरा समेत कई इलाकों में तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here