आईएमडी अलर्ट घना कोहरा बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन ट्रेन फ्लाइट देरी पांच राज्यों में मौसम बिगड़ा

27
Fog Alert:

Fog Alert : पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। घने कोहरे और शीतलहर की वजह से गलन लगातार बढ़ रही है। वहीं, दक्षिण भारत में हो रही बारिश और पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) का ताजा मौसम अपडेट लोगों के लिए काफी डराने वाला साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई इलाकों में कोल्डवेव जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को (Fog Alert)अपनी सेहत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।

 कोहरे के चलते ट्रेनें और फ्लाइट लेट

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोहरे के कारण जहां कई फ्लाइट्स की उड़ानों में देरी हो रही है, वहीं कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद शुष्क बनी हुई है और AQI बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना है। आज यहां अधिकतम तापमान लगभग 19°C और न्यूनतम तापमान करीब 11°C रहने का अनुमान है।

5 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और तेज बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे इन इलाकों में सर्दी और बढ़ सकती है।

इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

 घने कोहरे का अलर्ट जारी

IMD ने कई शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, लखनऊ और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई है।

वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में हल्की गिरावट के साथ ठंड और बढ़ सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है।

 राजस्थान में कंपकंपाती ठंड

राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और शीतलहर को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here