तेज बारिश से भीगा दिल्ली-NCR, येलो अलर्ट जारी, हवाएं-जलजमाव और उड़ानों में उथल-पुथल जारी!

1
Delhi Rain Alert

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में इस समय इंद्र देवता मेहरबान हैं। राजधानी में हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को चुभती गर्मी से राहत दी है। (Delhi Rain Alert)सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

‘येलो अलर्ट’ जारी, तेज आंधी-तूफान की आशंका

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका है। इसी कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। बुधवार को भी 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में एयर क्वालिटी में हुआ सुधार

बारिश की वजह से दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। आज सुबह 6 बजे राजधानी का AQI 67 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश के आसार

यूपी के कई जिलों में मानसून पहुंच चुका है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ, हरदोई, संभल, झांसी, जालौन और अमेठी में बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून की सक्रियता तेज हो गई है। बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश की आशंका है। यहां भी अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में शुरू हुई प्री-मानसून गतिविधियां

राजस्थान में भी मौसम ने करवट ली है। जयपुर, डूंगरपुर और जोधपुर में बारिश की संभावना है और ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया गया है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर

असम, मणिपुर और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी

असम, मणिपुर और सिक्किम में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। यहां मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

दक्षिण भारत में ऑरेंज और रेड अलर्ट

कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी आज भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के रायगढ़ में ‘रेड अलर्ट’ और मुंबई में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और सावधानी बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here