Electoral Roll 2026: जयपुर। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के तहत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी के स्थान पर 21 फरवरी को जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि यह निर्णय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लिया गया है।
तिथि बढ़ने से मतदाताओं को अपने नाम, पते या अन्य विवरणों में सुधार कराने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए (Electoral Roll 2026)गए हैं। नागरिक अंतिम सूची आयोग के पोर्टल और जिला निर्वाचन कार्यालयों पर देख सकेंगे। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से समय रहते अपने विवरण जांचने और आवश्यक सुधार करवाने की अपील की है।

































































