Supreme Court Judge: बांसवाड़ा। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बी. आर. गवई शुक्रवार रात दो दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा पहुंचे। उन्होंने रविंद्र धाम आश्रम में महामंडलेश्वर (Supreme Court Judge)ईश्वरानंद महाराज (ध्यान योगी उत्तम स्वामी) से आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की।
शनिवार को वे मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन के लिए भी जाएंगे। बांसवाड़ा पहुंचने पर उनका स्वागत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार, पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला, जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह यादव और अन्य अधिकारियों ने किया। इसके साथ ही महामंडलेश्वर के भक्तों ने भी उनका स्वागत किया।
न्यायाधीश गवई शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बांसवाड़ा से रवाना होंगे। यह उनका बांसवाड़ा का पहला दौरा है।



































































