RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष जल्द ही पूरे होने वाले हैं। इस अवसर पर ‘100 वर्ष की संघ यात्रा- नए क्षितिज’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने जानकारी दी है कि दिल्ली में 26, 27, 28 अगस्त को तीन दिवसीय संवाद (RSS)का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी भाग लेंगे।
क्या होगा कार्यक्रम का शेड्यूल?
आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर यह कार्यक्रम दिल्ली में 26, 27, 28 अगस्त को आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे होगी। आपको बता दें कि 2018 में भी इस तरह का संवाद कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। इस बार आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाग लेंगे।
क्या है कार्यक्रम का मकसद?
इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संघ की स्थापना के उद्देश्य को समाज के सामने रखना है। कार्यक्रम के दौरान संघ के योगदान और कार्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। दिल्ली के साथ-साथ देश के प्रमुख चार शहरों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की विस्तृत योजना:
- दिल्ली में 26, 27, 28 अगस्त को संवाद कार्यक्रम
- नवंबर में बेंगलुरु में दूसरा कार्यक्रम
- कोलकाता में आयोजन
- फरवरी में मुंबई में अंतिम कार्यक्रम
संघ का यह कार्यक्रम देशभर में आयोजित हो रहे 1000 से ज्यादा गोष्ठियों का हिस्सा होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संघ के कार्य और सेवा के बारे में जानकारी फैलाना है। संघ भारत में स्थित दूतावासों से संपर्क में है और दूतावास के प्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम में मुस्लिम वर्ग के लोगों को भी निमंत्रित किया जाएगा।
RSS की स्थापना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितम्बर 1925 को महाराष्ट्र के नागपुर में डॉक्टर केशव हेडगेवार द्वारा विजयदशमी के दिन की गई थी। संघ को देश की नि:स्वार्थ सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है।