RPSC भर्ती में बड़ा अपडेट! हिस्ट्री के 611 और केमिस्ट्री के 315 अभ्यर्थी पात्रता जांच में शामिल, 192 हुए बाहर

RPSC Recruitment 2025

RPSC Recruitment 2025: जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत हिस्ट्री और केमिस्ट्री विषय के अभ्यर्थियों को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने हिस्ट्री के 611 और केमिस्ट्री के 315 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थायी रूप से विचारित सूची में शामिल किया है। वहीं, 192 अभ्यर्थियों को परीक्षा में निर्धारित(RPSC Recruitment 2025) नियमों का पालन नहीं करने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है।

आयोग के अनुसार हिस्ट्री के 611 और केमिस्ट्री के 315 अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता फिलहाल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से विचारित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह न तो चयन सूची है और न ही वरीयता सूची। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच पूरी करने के बाद आयोग की ओर से जारी की जाएगी।

16 से 22 अगस्त तक भरना होगा विस्तृत आवेदन

विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 16 अगस्त से 22 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरना होगा। अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID के जरिए रिक्रूटमेंट पोर्टल पर ‘My Recruitment–Detailed Form cum Scrutiny–Apply Now’ विकल्प का चयन करना होगा।

आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को विस्तृत फॉर्म की दो प्रतियां प्रिंट करके सुरक्षित रखनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान इन्हें मूल दस्तावेजों और स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ संबंधित विभाग के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

आयोग ने बताया कि विस्तृत आवेदन-पत्र और दस्तावेजों की जांच निदेशालय माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन की तारीख, समय और स्थान की सूचना संबंधित विभाग अपने स्तर पर देगा। RPSC की ओर से इसके लिए अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी।

निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

192 अभ्यर्थी हुए अयोग्य

परीक्षा के दौरान निर्धारित पांच विकल्पों में से 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं भरने के कारण हिस्ट्री के 140 और केमिस्ट्री के 52 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। इनके रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version