बाड़मेर में 90 लाख की शराब की खेप पकड़ी! आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध नेटवर्क पर शिकंजा

Barmer News

Barmer News: जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। बाड़मेंर में मिनी ट्रक की तलाशी लेने पर (Barmer News)फोर सेल इन पंजाब अंग्रेजी शराब की 930 पेटियां जब्त की गई। शराब लुधियाना से गुजरात ले जा रहे थे। जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत 90 लाख रूपए है।

अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई के चलते बाड़मेर-जोधपुर रोड़ पर कवास एवं उत्तरलाई के बीच एक ट्रक में 930 कार्टन फोर सेल इन पंजाब अंग्रेजी मदिरा बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 90 लाख रूपए है। कार्रवाई में राॅयल चैलेंज पव्वों की 60 कार्टन, राॅयल स्टेग पव्वों के 400 कार्टन, राॅयल चैलेंज बोतल के 139 कार्टन, राॅयल स्टेग बोतल के 326 कार्टन एवं ऑल सीजन बोतल के 5 कार्टन बरामद किए गए। कार्रवाई के तहत वाहन चालक हनुमानाराम निवासी बालोतरा को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पड़ताल में मदिरा ट्रक को लुधियाना से भरकर गुजरात ले जाना बताया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version