रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री, 26 साल बाद बीजेपी ने सत्ता में वापसी की

0
Delhi New CM

Delhi New CM: रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें और मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। (Delhi New CM)समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

26 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर 26 साल बाद दिल्ली में सत्ता हासिल की। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता पहले भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव भी रह चुकी हैं।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता का राजनीति से पुराना नाता रहा है। उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी यात्रा शुरू की और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया।

  • 1992 – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं।
  • 1995-96 – दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं।
  • 1996-97 – दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रहीं।
  • 2007 – उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद बनीं।
  • 2010 – बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनीं।
  • 2022 – MCD के मेयर पद के लिए बीजेपी की उम्मीदवार बनीं।
  • 2023 – शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक चुनी गईं।

शिक्षा और सामाजिक योगदान

रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद सक्रिय राजनीति में आईं। पार्षद रहते हुए उन्होंने उत्तरी पीतमपुरा क्षेत्र में पुस्तकालयों और पार्कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया।

भविष्य की चुनौतियां

दिल्ली की पहली बीजेपी महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के सामने कई चुनौतियां होंगी, जिनमें दिल्ली की मूलभूत समस्याओं का समाधान, महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार शामिल हैं। बीजेपी को दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here