राजस्थान में नगरपालिका परिसीमन: 309 नगर निकाय और 10,245 वार्ड, नोटिफिकेशन जल्द!

88
Rajasthan Nagar Nikay News

Rajasthan Nagar Nikay News:  प्रदेश में अब 312 की बजाय 309 नगर निकाय होंगे। इसके साथ ही जयपुर में वार्डों की संख्या भी 250 से घटाकर 150 की जा सकती है। यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव जल्द ही नोटिफिकेशन के रूप में जारी किया जाएगा।(Rajasthan Nagar Nikay News:) इस बारे में जानकारी दी है राज्य के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने।

जयपुर नगर निगम में बदलाव की तैयारी

राज्य सरकार ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज और हेरिटेज को मर्ज करके एक नया नगर निगम जयपुर बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास भेजा है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद यह नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

312 की जगह 309 नगर निकाय होंगे

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि प्रदेश में अब 312 की जगह 309 नगर निकाय होंगे। इन नगर निकायों में कुल 10,245 वार्ड होंगे। यह बदलाव कैबिनेट से फाइनलाइज होकर मुख्यमंत्री के पास भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

कोटा और जोधपुर के नगर निगम को एक किया जाएगा

राज्य सरकार की ओर से कोटा और जोधपुर के नगर निगमों को भी एक किया जा रहा है। दोनों नगर निगमों के एक होने के बाद जयपुर के दोनों निगमों के 250 वार्डों की संख्या घटकर 150 हो जाएगी।

जयपुर में वार्डों का परिसीमन

परिसीमन के बाद जयपुर में वार्ड नंबर 31 सबसे छोटा होगा, जिसकी जनसंख्या 13,499 होगी, जबकि वार्ड नंबर 135 सबसे बड़ा वार्ड बनेगा, जिसकी जनसंख्या 32,272 होगी। सभी बदलाव मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद लागू होंगे और जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here