कैंसर और 13 सर्जरी झेलने के बाद भी पूजा गर्ग ने तिरंगा लहराया, अब राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

11
National Award 2025
National Award 2025 : मध्यप्रदेश की अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट कुमारी पूजा गर्ग को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा घोषित “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” में “श्रेष्ठ दिव्यांगजन (Locomotor Disability)”  श्रेणी हेतु चुना गया है। यह सम्मान उन्हें दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। कुमारी पूजा गर्ग की जीवन-यात्रा संघर्ष और जीत की प्रेरक कहानी है। 2010 में हुए गंभीर दुर्घटना के बाद स्पाइनल कॉर्ड इंजरी हुई, जिससे वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं। (National Award 2025) लंबी और कठिन पुनर्वास प्रक्रिया और 13 बड़ी सर्जरी झेलने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बाद में उन्होंने कैंसर से भी जुझ कर विजय पाई और फिर खेलों में सक्रिय हुईं।

 दो कांस्य पदक और विश्व रिकॉर्ड

पूजा गर्ग आज देश की नामी अंतरराष्ट्रीय पैरा कैनो प्लेयर्स में शुमार हैं। उन्होंने Asian Para Canoe Championship 2025 (Thailand) में भारत के लिए दो कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया। इसके अलावा 2024 में उन्होंने नाथुला पास (14,400 फीट) तक मोटरबाइक से पहुंच कर तिरंगा लहराया — इस कारनामा को World Book of Records, London में दर्ज किया गया।

सामाजिक कार्य और जनजागरूकता में सक्रिय

खेलों के साथ-साथ पूजा गर्ग एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उनकी संस्था “पंखों की उड़ान चैरिटेबल फाउंडेशन” के माध्यम से वे देशभर में गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा, कैंसर जागरूकता और खेल प्रेरणा अभियानों का संचालन करती हैं, जिससे हजारों बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता आई है।

पूजा गर्ग का यह चयन न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। वर्तमान में वे भोपाल में हैं और दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके कठिन परिश्रम और समाज-सेवा के काम ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य बनाया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here