NH44 danger zone: जम्मू-कश्मीर से यात्रियों के लिए एक अहम ट्रैफिक एडवाइजरी सामने आई है। 13 अप्रैल को जारी ट्रैफिक प्लान के मुताबिक, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे यानी NH-44 पर फिलहाल यातायात सामान्य नहीं है और कई जगहों पर (NH44 danger zone)धीमी गति से वाहन चल रहे हैं।
रात के समय यात्रा से बचने…
पिछले 24 घंटों के दौरान नाशरी और किश्तवाड़ी पाथर के बीच सिंगल लेन ट्रैफिक, भारी वाहनों के खराब होने और खानाबदोश झुंडों की आवाजाही के कारण ट्रैफिक प्रभावित रहा। ऐसे में यात्रियों और हल्के वाहन चालकों को दिन के समय ही यात्रा करने की सलाह दी गई है, जबकि रात के समय यात्रा से बचने को कहा गया है, क्योंकि भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।
अधिकारियों के अनुसार, चंदरकोट और शालगढ़ी इलाके में सुरंगों के कुछ हिस्से अभी भी बंद हैं, जहां लगातार मलबा हटाने का काम जारी है। हालांकि मौसम साफ रहने और सड़क की स्थिति बेहतर होने पर दोनों तरफ से वाहनों को अनुमति दी जाएगी।
हल्के वाहनों को आवाजाही
वहीं, किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग मार्ग फिलहाल प्रशासन के आदेशों के तहत बंद रखा गया है। इसके अलावा श्रीनगर-कारगिल यानी SSG रोड पर भी वाहनों की आवाजाही मौसम और सुरक्षा की स्थिति पर निर्भर करेगी, जहां दोपहर 10:30 बजे के बाद वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
Mughal Road पर भी सीमित समय के लिए ही हल्के वाहनों को आवाजाही की इजाजत दी गई है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। फिलहाल प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सड़क की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही यात्रा करें। इसके लिए वे नीचे दिए गए ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट्स से संपर्क कर सकते हैं:-
• जम्मू (0191-2459048, 0191- 2740550, 9419147732, 103)
• श्रीनगर (0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103)
• रामबन (9419993745, 1800-180-7043)
• ऊधमपुर (8491928625)
• PCR किश्तवाड़ (9906154100)
• PCR कारगिल (9541902330, 9541902331)





































































