vaishno devi train news: रेल यात्रियों की सुविधा और गर्मियों के मौसम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए Northern Railway के Jammu Division ने ट्रेन संख्या 04081/04082 (New Delhi – Shri Mata Vaishno Devi Katra – नई दिल्ली) आरक्षित(vaishno devi train news) विशेष एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ेगी, जिससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के अनुसार, ट्रेन की भारी लोकप्रियता और पिछले फेरों में 100% ऑक्यूपेंसी को देखते हुए इसका संचालन आगे बढ़ाया गया है। यह सेवा कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ कश्मीर जाने वाले पर्यटकों और मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों के लिए भी किफायती विकल्प साबित हो रही है।
ट्रेन संख्या 04081 (नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा) अब 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक कुल 40 फेरों के साथ संचालित की जाएगी।


































































