बारिश बनी प्रलय: केदारनाथ में रास्ते बंद, हिमाचल में मौतें, दिल्ली-एनसीआर येलो अलर्ट पर कांपा!

4
monsoon alert:

Monsoon Alertt: देशभर के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर भी अब इससे अछूता नहीं रहा है। मानसून के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, (Monsoon Alert)उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं।

दिल्ली में बारिश का सप्ताह, तापमान में गिरावट

दिल्ली-एनसीआर के लिए यह सप्ताह राहत भरा साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 22 अन्य जिलों में वज्रपात और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश:
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन।

बिहार में भी 1 और 2 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बक्सर, कैमूर, आरा, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, बेगूसराय, शेखपुरा और नवादा में भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल में तबाही, 23 की मौत

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई। मंडी और सिरमौर जिलों सहित राज्य में 259 सड़कों पर आवागमन ठप हो गया है। 614 ट्रांसफॉर्मर और 130 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है।

राजस्थान में जुलाई के पहले हफ्ते में फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार 2 से 5 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय होगा। वहीं पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।  देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसका असर अब हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। अलर्ट और चेतावनियों को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here