मॉनसून की चाल फिर बिगड़ी! कई राज्यों में आफत बनकर बरसी बारिश, बाढ़ का खतरा गहराया

134
heavy rain alert

heavy rain alert: देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। एक ओर कई जिलों में लगातार भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है, तो दूसरी ओर कुछ राज्यों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भीषण गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है,(heavy rain alert) जिससे तापमान में गिरावट और उमस में राहत मिल सकती है।

बिहार और उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में आज मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तरी जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार के बांका, बोधगया, बक्सर, गया, हाजीपुर, मोतिहारी, नालंदा, पूर्णिया और सासाराम जैसे जिलों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।

राजस्थान में बारिश धीमी, पंजाब-हरियाणा में बदलाव के संकेत

राजस्थान में बीते दिनों तेज बारिश के बाद अब मौसम शांत होता दिख रहा है। जयपुर, अजमेर, टोंक, कोटा, भरतपुर जैसे जिलों में रविवार को आसमान साफ रहा। हालांकि, सोमवार को 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब और हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट संभव है।

उत्तराखंड और हिमाचल में रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। वहीं गढ़वाल क्षेत्र के टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों में भी भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here