“बारिश से देश में बाढ़-भूस्खलन का कहर, दिल्ली अब भी तपिश में तरस रही मानसून को!

9
Monsoon Alert:

Monsoon Alert: देश के कई राज्यों में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। जहां एक ओर बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक बारिश ने तबाही मचा दी है।

(Monsoon Alert)इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के भी कई इलाकों में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन राजधानी दिल्ली अब तक मानसून से अछूती है। पर्वतीय राज्यों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाएं सामने आ रही हैं। कई रास्ते बंद हो चुके हैं और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में मानसून की दस्तक

प्लेन एरिया में भी मानसून पहुंच चुका है। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो चुकी है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में कब आएगा मानसून?

दिल्ली में लगातार बादल छाए हुए हैं, लेकिन मानसून अब तक नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के दक्षिण में 2 किलोमीटर ऊंचाई पर बनी टर्फ लाइन और हवाओं के विपरीत प्रवाह के कारण मानसून की एंट्री में देरी हो रही है। आमतौर पर दिल्ली में 27 जून तक मानसून आ जाता है, लेकिन इस बार यह एक-दो दिन की देरी से आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यम और ऊपरी स्तर पर हवाओं का पैटर्न एंटी-साइक्लोनिक बना हुआ है, जबकि बारिश के लिए साइक्लोनिक पैटर्न जरूरी होता है। यही कारण है कि मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • 27 जून: पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान
  • 27–29 जून: पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर
  • 28 जून–2 जुलाई: उत्तर प्रदेश
  • 29 जून: हिमाचल प्रदेश और हरियाणा
  • 27–30 जून: उत्तराखंड
  • 27 और 29 जून: पंजाब

राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में भारी बारिश की चेतावनी

27 से 29 जून तक बीकानेर और जोधपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27–28 जून को जोधपुर और 29 जून को बीकानेर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 30 जून के बाद इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मानसून ने देश के अधिकतर हिस्सों में दस्तक दे दी है, लेकिन दिल्ली अभी भी गर्मी और उमस से परेशान है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही मानसून की एंट्री संभव है, जिससे राजधानी में भी राहत की उम्मीद बंधी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here