जयपुर में रात का डर लौट आया, बजाज नगर AG कॉलोनी की सड़कों पर अचानक घूमता लेपर्ड CCTV में कैद

13
Jaipur Leopard News

 Jaipur Leopard News: राजधानी जयपुर में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। सिविल लाइंस, विद्याधर नगर, गोपालपुरा, शास्त्री नगर, आमेर और जगतपुरा के बाद अब लेपर्ड बजाज नगर क्षेत्र तक पहुंच गया है। AG कॉलोनी में लेपर्ड के दिखाई देने से स्थानीय लोगों( Jaipur Leopard News) में दहशत फैल गई है।

CCTV में कैद हुआ लेपर्ड

क्षेत्र से लेपर्ड का एक ताजा CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें लेपर्ड बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। यह फुटेज शनिवार शाम 5:56 बजे का बताया जा रहा है। रविवार सुबह लोगों ने CCTV देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने AG कॉलोनी में लेपर्ड को ट्रैक करने के लिए सर्च अभियान शुरू किया। हालांकि अभी तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।

स्थानीय लोगों ने भी देखा लेपर्ड

स्थानीय निवासियों के अनुसार रविवार को कई लोगों ने लेपर्ड को खुले में घूमते हुए देखा। बताया गया कि लेपर्ड पहले अनीता कॉलोनी में दिखाई दिया, फिर सरस्वती मार्ग की ओर बढ़ा और इसके बाद AG कॉलोनी की तरफ जाता हुआ नजर आया।

लेपर्ड के लगातार बढ़ते मूवमेंट से इलाके में डर और चिंता का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here