Iran Rejects Talks…. पाकिस्तान में US मीटिंग से इनकार, क्या और बढ़ेगा तनाव?

6
geopolitics update

geopolitics update: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के जल्द खत्म होने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों से किसी भी तरह की बैठक के लिए तैयार नहीं है। रिपोर्ट में मध्यस्थों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका ने युद्ध रोकने के लिए जो शर्तें रखी हैं, (geopolitics update)उन पर ईरान बिल्कुल राजी नहीं है। ईरान ने अपनी इस स्पष्ट मंशा से मध्यस्थों को भी अवगत करा दिया है।

 इस्लामाबाद में बातचीत के लिए नहीं…

पाकिस्तान की शांतिदूत बनने की कोशिशों को भी इस फैसले से झटका लगा है। ईरान ने दो टूक कहा है कि वह इस्लामाबाद में बातचीत के लिए नहीं जाएगा। ईरान के कड़े रुख के बाद तुर्किए और मिस्त्र अब वैकल्पिक जगहों की तलाश में जुट गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अब कतर और इस्तांबुल जैसे शहरों में बातचीत कराने पर विचार किया जा रहा है।

 अमेरिका ने सीजफायर के लिए

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के ताजा प्रयास ऐसे मोड़ पर पहुंच गए हैं, जहां से दोबारा शुरू होना बेहद मुश्किल दिख रहा है।

पश्चिम एशिया में जारी इस युद्ध को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। अमेरिका ने सीजफायर के लिए 15 शर्तें रखी हैं, जबकि ईरान ने उन्हें खारिज करते हुए अपनी 5 शर्तें पेश की हैं। दोनों ही देश एक-दूसरे की शर्तों को मानने को तैयार नहीं हैं।

ट्रंप के बयान और ईरान का जवाब

डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ ईरान को “पाषाण युग में धकेलने” की चेतावनी दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ईरान के नए राष्ट्रपति को समझदार बताते हुए यह भी कह रहे हैं कि वह युद्धविराम की मांग कर रहे हैं।
हालांकि ईरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। बता दें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में कहा था कि इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सार्थक और निर्णायक वार्ता कराने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here