Iran Crisis: 9,000 भारतीयों की चिंता, 2 मौतें, एक लापता….MEA ने दी जानकारी

5
Iran Crisis

Iran Crisis:मेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से लाखों भारतीय मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं. अकेले ईरान में ही 9,000 लोग वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं. इनको निकालने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. इस बीच खाड़ी क्षेत्र में एक पानी के जहाज पर हुए हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, (Iran Crisis) जबकि 1 लापता बताया जा रहा है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस दुखद घटना के अलावा इजरायल और दुबई में भी भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. पीड़ितों के परिवारों को हर संभव जानकारी और मदद मुहैया कराई जा रही है.

ईरान में 9,000 लोग फंसे हुए

जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार खाड़ी क्षेत्र में रह रहे भारतीयों के कल्याण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. खाड़ी क्षेत्र के तनावपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजर रहे एक व्यापारी जहाज को निशाना बनाया गया था. इस हमले में जहाज पर सवार 2 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. लापता व्यक्ति की तलाश भारतीय नौसेना और संबंधित देशों का बचाव दल कर रहा है.

जायसवाल ने बताया कि ईरान को लेकर भी भारत चिंतित है. ईरान में 9,000 लोग फंसे हुए हैं. ये लोग भारत सरकार की एडवाइजरी पर ध्यान नहीं दे पाए और युद्ध की वजह से वहीं फंस गए. उनसे दूतावास संपर्क साध रहा है. लोग ईरान के अलग-अलग हिस्सों में हैं, जिनसे दूतावास संपर्क करने में जुटा है. कुछ लोगों ने जमीन मार्ग से बॉर्डर क्रॉस करने की इच्छा जताई है. वहीं, कुछ पड़ोसी देशों अर्मेनिया और अजरबैजान पहुंचकर फ्लाइट्स लेने की कोशिश कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here