IOC Pipeline: मालपुरा पुलिस ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की सलाया-मथुरा भूमिगत क्रूड ऑयल पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का महज 15 दिन में खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है… पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी और वृत्ताधिकारी आशीष कुमार (IOC Pipeline)प्रजापत के सुपरविजन में गठित विशेष टीमों ने राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कार्रवाई कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है… गिरोह का मुख्य सरगना मुनेश उर्फ फौजी भी पुलिस की गिरफ्त में है, जिस पर दो दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है…
9 जुलाई को पचेवर थाना क्षेत्र के लड़ी गांव में पाइपलाइन से अवैध रूप से जुड़ी अतिरिक्त पाइप और वाल्व मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था, पुलिस के अनुसार, यह केवल तेल चोरी का मामला नहीं था, बल्कि अत्यधिक ज्वलनशील क्रूड ऑयल के रिसाव से बड़े विस्फोट और जान-माल के नुकसान का भी गंभीर खतरा था… जांच के दौरान सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई, पूछताछ में अजमेर के मोतीपुरा और देवरा में भी इसी तरह की वारदातों का खुलासा हुआ है… पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी किए गए क्रूड ऑयल की बिक्री और वारदात में प्रयुक्त उपकरणों की बरामदगी के लिए जांच जारी है।
