क्या भारत से ईरान पर दागी गईं अमेरिकी मिसाइलें? विदेश मंत्रालय ने दिया साफ जवाब

4
Iran conflict latest

Iran conflict latest: ईरान, अमेरिका और इजरायल युद्ध को आज छवां दिन है। युद्ध में एक चर्चा उड़ी कि अमेरिका ईरान पर भारत के बेस से मिसाइलें दाग रहा है। इस पर विदेश मंत्रालय ने (MEA) अपना पक्ष रखा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका भारतीय पोर्ट्स या नेवल बेस का (Iran conflict latest)इस्तेमाल करके ईरान पर हमले नहीं कर रहा। ये क्लेम पूरी तरह ‘फेक और फॉल्स’ है।

दरअसल, ये चर्चा एक अमेरिकी चैनल वन अमेरिका न्यूज नेटवर्क (OANN) से शुरू हुई। इस चैनल पर पूर्व अमेरिकी आर्मी कर्नल डगलस मैकग्रेगर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका के अपने बेस और हार्बर तबाह हो चुके हैं। इसलिए वो अब भारतीय पोर्ट्स पर निर्भर है। कहा था कि हमारे सभी ठिकाने नष्ट हो गए हैं। डगलस ने दावा किया था कि हमारे बंदरगाह सुविधाएं नष्ट हो गई हैं। हमें भारत और भारतीय बंदरगाहों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो आदर्श नहीं है

अब MEA के फैक्ट चेक अकाउंट ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करके स्थिति साफ की है। पोस्ट में इसे चर्चा को ‘बेसलेस’ बताया। पोस्ट में लिखा- ‘Fake News Alert! OAN जैसे अमेरिकी चैनल पर दावे कि भारतीय बंदरगाहों का अमेरिकी नौसेना इस्तेमाल कर रही है, नकली और गलत हैं. हम ऐसी बेबुनियाद और जाली टिप्पणियों से सावधान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here