भारत का टेक्नोलॉजी सेक्टर अब आत्मनिर्भर! पीएम मोदी की 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक घोषणाएं!

40
Independence Day 2025

Independence Day 2025: देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ऐतिहासिक संबोधन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत की आत्मनिर्भरता, खासकर टेक्नोलॉजी सेक्टर में, और भविष्य की तैयारियों को (Independence Day 2025) लेकर कई अहम घोषणाएं कीं।

मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर और 6G

पीएम मोदी ने कहा कि अब ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप्स से लेकर नेक्स्ट जेनरेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी 6G तक, भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन रहा है। प्रधानमंत्री के इस संबोधन के ठीक बाद केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिन पर कुल 4,594 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन परियोजनाओं में से दो ओडिशा, एक पंजाब और एक आंध्र प्रदेश में स्थापित किया जाएगा।

: भारत की अगली टेक्नोलॉजी क्रांति

प्रधानमंत्री ने कहा कि 6G टेक्नोलॉजी के विकास को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही गेमिंग सेक्टर को भी तेजी से बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैश्विक गेमिंग उद्योग में ज्यादातर मुनाफा विदेशी कंपनियां कमा रही हैं, लेकिन भारत के पास युवा प्रतिभाओं और सांस्कृतिक विरासत के कारण इसमें नई संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवा, आईटी और एआई पेशेवर, गेमिंग की दुनिया में देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

मेड इन इंडिया चिप

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि साल के अंत तक भारत में डिज़ाइन और निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स उपलब्ध हो जाएंगी। नोएडा और बेंगलुरू में स्थापित अत्याधुनिक डिजाइन फैसिलिटीज में 3 नैनोमीटर आर्किटेक्चर वाली चिप्स तैयार की जाएंगी। इससे भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर इनोवेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुकाम पर ले जाएगा। भारत उन देशों में शामिल हो जाएगा जिन्हें अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रधानमंत्री मोदी की 5 बड़ी टेक घोषणाएं

  • मेड इन इंडिया चिप: सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की आत्मनिर्भरता
  • 6G टेक्नोलॉजी: नेक्स्ट जेनरेशन कम्युनिकेशन में मिशन मोड में तेजी
  • गेमिंग सेक्टर: युवा प्रतिभाओं के लिए वैश्विक अवसर
  • डिजाइनिंग: भारत में डिज़ाइन, दुनिया के लिए डिज़ाइन
  • AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत को ग्लोबल लीडर बनाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here