IMD Weather Alert: नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 15 घंटों के भीतर उत्तर और मध्य भारत के करीब 10 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, (IMD Weather Alert)उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का भी खतरा है।
पश्चिमी विक्षोभ बना वजह
मौसम में इस बदलाव की मुख्य वजह सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है, जबकि दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।
दिल्ली-NCR में कोहरा और ट्रैफिक पर असर
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को कम रफ्तार से गाड़ी चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण भारत में भी बारिश
उत्तर भारत के अलावा दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में 21 और 22 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
किसानों के लिए चेतावनी
IMD ने किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। खुले में रखी उपज को ढकने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।
आम लोगों के लिए एडवाइजरीबिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले मैदानों से दूर रहें पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आधिकारिक अपडेट का पालन करने की सलाह दी गई है।































































