देखें! घूंघट ओढ़ी दुल्हन ने गिटार बजाकर सबका दिल जीत लिया, वीडियो वायरल हो गया!

16
Guitar Wali Dulhan
Guitar Wali Dulhan: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में घूंघट ओढ़े नई दुल्हन तान्या सिंह गिटार बजाते हुए गाना गाती दिखाई दे रही हैं। बीच-बीच में वह मुस्कुराते हुए घूंघट थोड़ा ऊपर करती हैं। उनकी आवाज और अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अब(Guitar Wali Dulhan) उन्हें प्यार से ‘गिटार वाली बहू’ कहा जा रहा है। यह वीडियो 30 नवंबर 2025 को महिला संगीत के दौरान रिकॉर्ड किया गया और कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।

असिस्टेंट प्रोफेसर हैं तान्या

तान्या मूल रूप से एटा की रहने वाली हैं और इस समय सहारनपुर के मुन्नालाल देवी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक रहा है। उनकी मां भी अच्छा गाती हैं, जिससे तान्या को हमेशा संगीत में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। ग्रेजुएशन के दौरान उन्हें आगरा के संगीत विद्यालय में दाखिला मिला, जहां से उनका संगीत सफर शुरू हुआ।

गिटार कभी प्रोफेशनल तरीके से नहीं सीखा

तान्या ने बताया कि उन्होंने गिटार कभी किसी शिक्षक से नहीं सीखा। कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने भाई के गिटार और यूट्यूब वीडियो देखकर खुद ही सीखना शुरू किया। उन्हें अंदाजा नहीं था कि एक दिन यही गिटार उन्हें पूरे देश में पहचान दिलाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arsh_Utkarsh (@arsh__utkarsh)

कैसे वायरल हुआ वीडियो?

तान्या के अनुसार, शादी के बाद मुंह दिखाई की रस्म चल रही थी। महिलाएं ढोलक बजाकर गा रही थीं। पहले तान्या ने ढोलक पर गाया, लेकिन उनके पति आदित्य ने मज़ाक में कहा, “गिटार भी बजाकर दिखाओ।” इसके बाद तान्या ने गिटार उठाया और ‘आप यूं हमको मिल जाएंगे’ गाना शुरू किया। वहां मौजूद महिलाओं ने वीडियो रिकॉर्ड किया और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

‘घूंघट मजबूरी नहीं, दुल्हन की पहचान है’

घूंघट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई। तान्या ने कहा, “यह मेरी अपनी इच्छा थी, कोई मजबूरी नहीं। दुल्हन होने का पूरा लुक रखना चाहती थी।” उनकी सास सामने बैठी थीं और नजर लगने का डर था, इसलिए घूंघट बार-बार नीचे करती थीं।

पति बिजली विभाग में SDO

तान्या के पति आदित्य गौतम गाजियाबाद के हैं और सहारनपुर में बिजली विभाग में SDO (सब डिविजनल ऑफिसर) के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई। शादी 28 नवंबर 2025 को उत्तराखंड के सोनप्रयाग स्थित त्रियुगी नारायण मंदिर में सादगी से हुई। दोनों परिवारों का सहयोग मिला और आदित्य हमेशा तान्या का हौसला बढ़ाते हैं। अब तान्या जल्द ही अपने गाने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर साझा करने की तैयारी में हैं, ताकि लोगों से मिला प्यार और आशीर्वाद जारी रखा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here