होर्मूज स्ट्रेट से 7वां जहाज़ ‘Green Sanvvi’ पार…. लेकिन 17 अब भी फंसे, बढ़ा संकट

6

green sanvvi ship: होर्मुज़ स्ट्रेट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर आई है। भारतीय झंडे वाला LPG टैंकर ग्रीन सांववी (Green Samaw) शुक्रवार को इस खतरनाक समुद्री रास्ते को पार करने में सफल रहा। यह युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज़ पार करने वाला भारत का सातवां टैंकर बन गया है। (green sanvvi ship)लेकिन सवाल यह है कि क्या यह राहत अस्थायी है, क्योंकि अभी भी 17 भारतीय जहाज़ उसी क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

होर्मुज़ पार करने वाला भारत का सातवां LPG टैंकर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Green Samawi’ युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज़ पार करने वाला भारत का सातवां LPG टैंकर बन गया है। इससे पहले छह जहाज़ सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं। होर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त और संवेदनशील समुद्री रास्तों में से एक है, जहाँ से बड़ी मात्रा में तेल और गैस का व्यापार होता है। ऐसे में किसी भी जहाज़ का सुरक्षित निकलना भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद अहम माना जाता है।

17 भारतीय जहाज़ अभी भी उसी इलाके

‘Green Asha’ और ‘Jag Vikram’ समेत करीब 17 भारतीय जहाज़ अभी भी उसी इलाके में फँसे हुए हैं। इन जहाज़ों के जल्द निकलने की उम्मीद तो जताई जा रही है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। मुख्य वजह है-

क्षेत्र में बढ़ता सैन्य तनाव,समुद्री रास्तों में खतरे (माइन और मिसाइल गतिविधि),सुरक्षा मंजूरी में देरी,क्या रास्ते में जहाज़ों को जान का खतरा है?हां, और यह खतरा बेहद गंभीर है।

‘Pine Gas’ नाम का एक टैंकर लगभग तीन हफ्तों तक फंसा रहा, जहां उसे लगातार मिसाइल और ड्रोन गतिविधियों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य समुद्री रास्ते में बारूदी सुरंगें बिछी थीं। जहाज़ को बहुत संकरे और जोखिम भरे रास्ते से निकलना पड़ा। क्रू मेंबर हर समय खतरे में थे। यह दिखाता है कि इस समय होर्मुज़ से गुजरना किसी मिशन से कम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here