11 साल डॉक्टरी, फिर किडनी रैकेट, अब 50 कत्ल का कातिल, मौत का सौदागर पकड़ा गया

44
Doctor Death

Doctor Death: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से शुरू हुई डॉक्टर देवेंद्र शर्मा की कहानी, जुर्म की दुनिया में ऐसा मोड़ लेगी किसी ने नहीं चा था। देवेंद्र शर्मा ने बिहार से बीएएमएस की पढ़ाई पूरी की और राजस्थान में 11 साल तक जनता क्लिनिक चलाया। इसके बाद वह अलीगढ़ लौट आया और (Doctor Death)गैस एजेंसी खोलने की कोशिश की, जिसमें उसे धोखा मिला। इसी नुकसान की भरपाई के लिए उसने अपराध का रास्ता चुना।

गैस एजेंसी से किडनी रैकेट तक का सफर

नुकसान से उबरने के लिए देवेंद्र ने फर्जी गैस एजेंसी बनाई और तेल कंपनियों के ट्रक लूटने लगा। 1998 से 2004 के बीच उसने अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट चलाया, जिसमें 125 से अधिक ऑपरेशन कराए गए।

जब उससे किडनी रैकेट से भी संतोष नहीं मिला, तो वह टैक्सी ड्राइवरों को मारने लगा। लाशों को यूपी के कासगंज की हजारा नहर में मगरमच्छों को खिला देता था ताकि कोई सबूत न बचे।

गिरफ्तारी और चौंकाने वाले खुलासे

देवेंद्र को दिल्ली पुलिस ने दौसा (राजस्थान) के एक आश्रम से गिरफ्तार किया, जहां वह पुजारी बनकर छिपा था। वह परोल पर बाहर आया था और फिर फरार हो गया।

देवेंद्र ने 50 से ज्यादा हत्याओं की बात मानी, लेकिन सबूत न मिलने के कारण केवल सात हत्याओं में उसे सजा हो सकी। उसकी पत्नी और बच्चे उसे छोड़ चुके हैं।


डॉक्टर डेथ देवेंद्र शर्मा से जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्य:

  • 125+ अवैध किडनी ट्रांसप्लांट
  • 50+ हत्याएं
  • मगरमच्छों को लाशें खिलाना
  • पुजारी बनकर आश्रम में छिपा

यह कहानी उस सच्चाई का आईना है, जो दिखाती है कि अपराध की राह पर चलकर एक डॉक्टर कैसे राक्षस बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here