कांग्रेस की मीटिंग बनी अखाड़ा, समर्थकों में मारपीट, ‘चंबल का पानी’ बयान से बढ़ी चर्चा

4
Rajasthan Congress news

Rajasthan Congress news: राजस्थान के कोटा में कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर सरेआम हो गई. शुक्रवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई, जब वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. मामला इतना बिगड़ गया (Rajasthan Congress news)कि बैठक में न केवल नारेबाजी हुई, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई.

हंगामे की शुरुआत उस वक्त हुई जब कांग्रेस कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कोटा  प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज और नीतीश सुराणा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे जैसे ही जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने अपना संबोधन शुरू किया तो उस संबोधन के दौरान लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल का नाम उन्होंने नहीं लिया जिससे वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी.

 समर्थकों में चले लात घूंसे

देखते ही देखते माहौल गरमा गया. कुछ देर बाद शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थक अपने-अपने नेता के नाम से बैठक में नारे लगाने लगे. यही नहीं हंगामे के बीच  कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस दौरान हाथापाई की भी नौबत आ गई. कुछ ने एक- दूसरे पर हाथ छोड़ दिए  जिससे हाथापाई की नौबत आ गई. इस कारण परिस्थिति गंभीर होती देख कुछ देर के लिए बैठक को रोकना पड़ा.

प्रभारी ने स्वीकारी गुटबाजी की बात

वहीं जब मामला बेहद  बढ़ गया तो वरिष्ठ नेताओं ने दखल देते हुए कार्यकर्ताओं से समझाइश कर मामला शांत कराया. इसके बाद बैठक को फिर से शुरू किया गया. बैठक के दौरान हुई इस घटना पर जिला प्रभारी प्रहलाद गुंजल और जिला अध्यक्ष राखी गौतम दोनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई. प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाज़ी से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन हमारा प्रयास है कि सभी को एकजुट कर मैदान में उतारा जाए. हम आगामी चुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं.

जिला अध्यक्ष बोली-यह चंबल…

वहीं, जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि यह चंबल का पानी है, थोड़ा हंगामा तो होना ही है लेकिन कांग्रेस एकजुट है. अगर गुटबाजी होती तो इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मीटिंग में नहीं आते. हमारे इंचार्ज ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखा है. बैठक के दौरान कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल , अमित धारीवाल, अमीन पठान, शहर देहात अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here