जुलाई की शुरुआत में बड़ा तोहफा, 58.50 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें नया दाम

1
LPG Price July 2025

LPG Price July 2025: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 58.50 रुपये की कटौती की है। दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1665 रुपये हो गई है। यह राहत लगातार चौथे महीने दी गई है, जिससे व्यापारिक (LPG Price July 2025)उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

सरकारी कंपनियों द्वारा 14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं को फिलहाल गैस की कीमतों में कोई राहत नहीं दी गई है।

कमर्शियल सिलेंडर सस्ता, किन्हें होगा फायदा?

रेस्टोरेंट, होटल, केटरिंग यूनिट्स, छोटे उद्योग और अन्य व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं को इस कटौती का सीधा फायदा मिलेगा। उनकी मासिक खर्च में उल्लेखनीय कमी आएगी।

चारों मेट्रो शहरों में कितनी घटी कीमतें?

  • दिल्ली: ₹58.5 की कटौती, नई कीमत ₹1665
  • कोलकाता: ₹57 की कटौती, नई कीमत ₹1769
  • मुंबई: ₹58 की कटौती, नई कीमत ₹1616.50
  • चेन्नई: ₹57.5 की कटौती, नई कीमत ₹1823.50

चार महीने में कितना सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर?

आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार पिछले चार महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगभग ₹140 की गिरावट हुई है:

  • दिल्ली: ₹138 की कुल गिरावट
  • कोलकाता: ₹144 की गिरावट
  • मुंबई: ₹139 की गिरावट
  • चेन्नई: ₹141.5 की गिरावट

इस लगातार गिरावट से यह स्पष्ट है कि ऑयल कंपनियां व्यावसायिक क्षेत्र को राहत देने की कोशिश में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here