बड़ी सफलता! चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी को किया बेनकाब, ₹98 लाख का माल बरामद!

53
Chittorgarh Crime News

Chittorgarh Crime News: चित्तौड़गढ़ पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गंगरार थाना पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कुल मात्रा 197 किलोग्राम है, (Chittorgarh Crime News)जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹98.50 लाख आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मिली गोपनीय सूचना, त्वरित कार्रवाई की योजना बनाई

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि थानाधिकारी दुर्गा प्रसाद दाधीच को गोपनीय सूचना मिली थी कि उदयपुर की ओर से एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। गंगरार पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मिलकर चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा सिक्स लेन रोड पर मेड़ीखेड़ा पुलिया के पास जाल बिछाया।

मुखबिर द्वारा बताए गए ट्रक का चालक नाकाबंदी देखकर पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी गाड़ी कच्चे रास्ते पर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत अपनी जीप को ट्रक के आगे लगाकर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस टीम को ट्रक के अंदर से 197 किलो अवैध गांजा मिला।

दो तस्कर गिरफ्तार, गांजा विशाखापट्टनम से लाया जा रहा था

पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक राजू बैरवा (30), निवासी सुलीखेड़ा थाना गंगरार और उसके साथी संपत बंजारा (30), आदिवासी रूपपुरा, थाना कोटडी भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह खेप विशाखापटटनम से लाई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि इस तस्करी के रैकेट के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन और सीओ गंगरार प्रभु लाल कुमावत के पर्यवेक्षण में, एसएचओ गंगरार दुर्गा प्रसाद दाधीच के नेतृत्व में की गई इस पूरी कार्रवाई में गंगरार पुलिस और जिला स्पेशल टीम की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here