China fungus attack: चीन की वैश्विक बाजार पर पकड़ बनाने की महत्वाकांक्षा अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। अक्सर विवादों में घिरा चीन अब एक नई साजिश के चलते चर्चा में है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से Fusarium graminearum नामक एक खतरनाक फंगस के साथ अमेरिका में दाखिल हुए थे। (China fungus attack)इसका मकसद था—अमेरिका की कृषि व्यवस्था को आर्थिक तौर पर पंगु बनाना।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और साजिश की शुरुआत
गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिकों के नाम Yunqing Jian (33) और Zunyong Liu (34) हैं। Jian अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में कार्यरत है और Liu चीन की एक यूनिवर्सिटी में काम करता है। यह भी खुलासा हुआ है कि Liu, Jian का प्रेमी है और दोनों मिलकर इस फंगस को अमेरिका में फैला कर बड़े पैमाने पर आर्थिक आतंकवाद (Agroterrorism) को अंजाम देना चाहते थे।
क्या है Fusarium graminearum और कैसे करता है नुकसान?
Fusarium graminearum एक खतरनाक फंगस है जो गेहूं, जौ, मक्का और चावल जैसी फसलों में जानलेवा बीमारियां फैलाता है। यह न केवल फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर देता है, बल्कि अगर यह इंसान के शरीर में पहुंच जाए तो उल्टी, दस्त और लीवर डैमेज जैसी गंभीर बीमारियां उत्पन्न कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह फंगस धीरे-धीरे इंसान को मौत की ओर धकेल सकता है।
जानकारी के मुताबिक, Liu की गर्लफ्रेंड University of Michigan की लैब में काम करती है। योजना थी कि Liu अमेरिका में दाखिल होने के बाद इस फंगस को लैब में ले जाकर उस पर काम करे और उसे और प्रभावशाली बनाए।
एक संभावित ‘Agroterrorism Weapon’
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Fusarium graminearum को “potential agroterrorism weapon” के रूप में जाना जाता है। इसका प्रयोग दुश्मन देशों की कृषि व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह फंगस फसलों को इस हद तक बर्बाद करता है कि वे खाने योग्य नहीं रह जातीं और सरकारों को अरबों डॉलर का नुकसान होता है।
चीन से हो रही थी फंडिंग, जांच में FBI और अन्य एजेंसियां
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी Chinese Communist Party के सक्रिय सदस्य हैं और इस मिशन के लिए उन्हें चीन से फंडिंग मिल रही थी। FBI, US Customs और Border Protection एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है और जांच एजेंसियां इनसे लगातार पूछताछ कर रही हैं। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि जैविक हथियार और कृषि पर हमले 21वीं सदी की नई जंग के रूप में सामने आ रहे हैं। Fusarium graminearum जैसे फंगस को हथियार बनाकर कोई भी देश दूसरे देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को निशाना बना सकता है।