बड़ी कार्रवाई! कैफिनेटेड Sting Energy की 7,000 बोतलें सीज, जांच शुरू

Sting Energy

Sting Energy: जयपुर। प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ.टी शुभमंगला के निर्देशानुसार सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने मांग्यावास में पेप्सीको कंपनी की एजेंसी मैसर्स प्रियंका मार्केटिंग पर ( Sting Energy)कार्यवाही करते हुए स्टिंग एनर्जी ब्रांड की 7000 बोतल कैफीनेटेड बेवरेज सीज की।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा केफेनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी जिस पर स्टीमूलेट्स माइंड,एर्नजाइजेस बॉडी, सेम ग्रेट टेस्ट आदि भ्रामक सूचनाएं अंकित पाई गई। इस ड्रिंक के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत लेने के पश्चात 250 एम एल की शेष 7000 बोतल को सीज़ किया गया। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेजेस पर स्टीमूलेट्स माइंड, एनरर्जाइज बॉडीज, एनर्जी ड्रिंक, स्पोर्ट्स ड्रिंक इत्यादि का लेबल पर उल्लेख करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों भारत सरकार की संस्था एफएसएसएआई,नई दिल्ली द्वारा बेवरेज उत्पादनकर्ता कंपनियों को इस संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं। यह एनर्जी ड्रिंक जिसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है गर्भवती महिला, लेक्टेटिंग मदर तथा बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त कार्रवाई सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version