Iran US Tension: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कुछ कम होता दिख रहा था, लेकिन तीन तेल टैंकरों पर हुए हमलों ने हालात फिर से बिगाड़ दिए हैं। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति और(Iran US Tension) क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। इसी बीच कतर ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान के उप राजदूत को तलब किया है, जिससे मध्य पूर्व में कूटनीतिक हलचल और तेज हो गई है।
सऊदी अरब ने भी इन हमलों की कड़ी निंदा की है. अमेरिका ने भी इन हमलों के बाद कड़ा कदम उठाया है. मिली जानकारी के बाद अमेरिका ने ईरान से जुड़ा जनरल लाइसेंस वापस ले लिया है.
जनरल लाइसेंस रद्द करने
अमेरिका ने ईरान से संबंधित जनरल लाइसेंस रद्द करने का ऐलान किया है. ट्रंप प्रशासन के इस कदम के साथ ही ईरानी तेल के उत्पादन और बिक्री के लिए अमेरिकी अनुमति अब खत्म हो चुकी है. अमेरिकी वित्त विभाग ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर इसको लेकर जानकारी भी दी है. अमेरिकी वित्त विभाग के मुताबिक ईरानी तेल के उत्पादन और बिक्री से जुड़ा 21 जून को जारी आदेश संशोधित कर वापस ले लिया गया है.
लाइसेंस के जरिए ईरान को दी थी ये अनुमति
इस आदेश के जरिये अमेरिकी वित्त विभाग ने ईरान तेल के उत्पादन, बिक्री और आपूर्ति की अनुमति दी थी. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के हालिया एक्शन के बाद यह फैसला लिया गया है. अधिकारियों ने होर्मुज में हमलों को अस्वीकार्य बताया और कहा कि अब ईरान को इसके परिणाम भुगतने होंगे. होर्मुज में ताजा टेंशन के बावजूद अमेरिका-ईरान की बातचीत जारी रहेगी.
सऊदी अरब ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि वार्ताकार अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए पूरी ईमानदारी और सद्भावना के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं. इससे पहले, सऊदी अरब ने होर्मुज में हमलों की कड़ी निंदा की और इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया. सऊदी विदेश मंत्रालय ने होर्मुज में सऊदी तेल टैंकर पर हमले की जानकारी दी और निंदा करते हुए ईरान से ऐसी सभी गतिविधियां तुरंत बंद करने की अपील की, जो समुद्री नौवहन के लिए खतरा पैदा करती हैं.
