PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा में बड़ा गेमचेंजर! ब्रह्मोस से अस्त्र मिसाइल तक हुईं कई डील्स

PM Modi Indonesia Visit

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दौरान दोनों देशों के रिश्तों में नई गर्माहट देखने को मिली। जकार्ता पहुंचने पर पीएम मोदी का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया, जहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रोटोकॉल से हटकर उनकी अगवानी की। औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-इंडोनेशिया संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।

किन मुद्दों पर सहमति बनी?

पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच बैठक के दौरान इंडोनेशियाई सैन्य बलों को ब्रह्मोस मिसाइलों की सप्लाई, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ करने, इस्पात, निकल और दुर्लभ स्थायी चुंबकों के निर्माण में निवेश करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा भारत और इंडोनेशिया ने सामरिक दृष्टि से काफी अहम सबांग बंदरगाह को साथ मिलकर विकसित करने का फैसला किया है। ये बंदरगाह मलक्का स्ट्रेट के करीब है और भारत की ग्रेट निकोबार बंदरगाह परियोजना से लगभग 100 मील की दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया ने भारत से हवा से हवा में मार करने वाली ‘अस्त्र’ मिसाइलों का आयात करने का फैसला भी किया है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version