बीजेपी में बड़ा बदलाव तय! नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सियासी बिसात पर मोहरे चलने लगे

3
BJPNewNationalPresident

BJPNewNationalPresident: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा जल्द करने वाली है। पार्टी ने अपने संविधान के तहत आवश्यक राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी कर ली है, जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए इसे जून 2024 तक बढ़ा दिया गया।(BJPNewNationalPresident) अब एक बार फिर उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है, जिससे वे अभी पद पर बने हुए हैं।

इन दिग्गज नेताओं के नाम रेस में आगे

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। जिन प्रमुख नामों की चर्चा है:

  • शिवराज सिंह चौहान (पूर्व मुख्यमंत्री)
  • मनोहर लाल खट्टर
  • धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय मंत्री)
  • भूपेंद्र यादव
  • सुनील बंसल (बीजेपी महासचिव)
  • विनोद तावड़े

पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। साथ ही महिला अध्यक्ष के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है, जिनमें निर्मला सीतारमण और डी. पुरंदेश्वरी के नाम सामने आए हैं।

तीन फैक्टर तय करेंगे अध्यक्ष का नाम

सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष चुनने में संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। बिहार चुनाव को देखते हुए भूपेंद्र यादव या दक्षिण भारत से किसी नेता के नाम पर भी विचार हो रहा है।

बीजेपी जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति का गठन कर सकती है, जो नामांकन से लेकर स्क्रूटनी और जरूरत पड़ने पर वोटिंग की प्रक्रिया का संचालन करेगी।

राज्यों में नियुक्तियां पूरी, रास्ता साफ

बीजेपी ने संगठनात्मक चुनावों की शुरुआत राज्य अध्यक्षों की नियुक्तियों से की थी। अब तक 26 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। 2 जुलाई को पार्टी ने दूसरे चरण में 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी अध्यक्ष घोषित किए हैं।

बीजेपी संविधान में चुनाव की प्रक्रिया

पार्टी के संविधान के अनुसार, जब आधे मंडलों में चुनाव पूरे हो जाते हैं, तब जिला अध्यक्ष चुने जाते हैं। इसके बाद आधे जिलों में चुनाव पूरे होने पर राज्य अध्यक्ष नियुक्त होते हैं। आधे राज्यों में अध्यक्ष बनने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here