राजस्थान में गहलोत के PSO के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस को घेरे हुए किरोड़ी, क्या होगा अगला कदम?”

32
Rajasthan SI Paper Leak
Image Credit : social media

Rajasthan SI Paper Leak: राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी  ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीएसओ रहे हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव को एसआई पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है।

गहलोत के पीएसओ रहे राजकुमार और उनके बेटे भरत यादव की गिरफ्तारी के साथ एक बार फिर से प्रदेश में एसआई पेपर लीक मामले को लेकर सियासत गरमा गई है।(Rajasthan SI Paper Leak) कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इसको लेकर अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला है।

कांग्रेस सरकार में पेपर लीक का आरोप

भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एसआई भर्ती 2021 के पेपर लीक मामले में पूर्व सीएम गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कई बार यह बात दोहराई थी कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के संरक्षण में नकल माफिया सक्रिय रहा। साथ ही बड़े स्तर पर पेपर लीक कराए गए।

किरोड़ी ने SI भर्ती को रद्द करने की मांग की

किरोड़ी ने आगे कहा कि अब इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के पीएसओ रहे हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव की गिरफ्तारी से यह साबित हो गया है। किरोड़ी लाल मीणा एसआई भर्ती को लेकर कई बड़े दावे कर चुके हैं और उन्होंने एसआई भर्ती 2021 में फर्जीवाड़ा होने का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की थी।

गहलोत के पूर्व PSO ने बेटे को पेपर पढ़ाया

बता दें कि पूर्व सीएम गहलोत के पीएसओ रहे राजकुमार ने अपने बेटे भरत यादव और एक परिचित रविंद्र सैनी परीक्षा से पहले लीक पेपर पढ़ाया था। गहलोत के पूर्व पीएसओ राजकुमार द्वारा परीक्षा से पहले लीक पेपर और उत्तर पढ़ाने से सत्येंद्र सिंह यादव मेरिट लिस्ट में 12 वें नंबर पर रहकर एसआई के पद पर चयनित हुए, जबकि रविंद्र सैनी 156वां रैंक हासिल कर सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए।

फिजिकल परीक्षा में फेल हुआ भरत यादव

वहीं, अशोक गहलोत के पीएसओ रहे राजकुमार के बेटे भरत ने लिखित परीक्षा से पहले प्रश्नोत्तर पढ़कर एसआई भर्ती परीक्षा पास की थी। हालांकि, बाद में वह फिजिकल परीक्षा में फेल हो गया था। एसओजी की टीम एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक कुल 54 उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) समेत कुल 120 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here