Aligarh News UP: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास और दामाद की लव स्टोरी अब एक रहस्यमयी मोड़ लेती जा रही है। इस मामले में अब दामाद के पिता का बयान सामने आया है, जो चौंकाने वाला है।(Aligarh News UP) उनका दावा है कि बेटे की शादी से पहले ही उसकी सास उनके घर आकर कई दिन तक रुकी थी और उसी दौरान कुछ ऐसा किया गया, जिस पर अब उन्हें शक हो रहा है।
शादी से पहले दामाद की तबीयत बिगड़ी, सास लेकर आई थी ताबीज
दामाद के पिता के अनुसार, बेटे की तबीयत शादी से पहले खराब हो गई थी। जैसे ही यह खबर लड़की वालों को मिली, लड़के की सास तुरंत उनके घर आ गई और करीब पांच दिन तक वहीं रही। इस दौरान वह अपने साथ दो ताबीज लाई। एक ताबीज उसने बेटे के गले में और दूसरा कमर में बांध दिया। उसने कहा कि इससे तबीयत ठीक हो जाएगी।
तंत्र-मंत्र से किया वश में?
अब दामाद के पिता को शक है कि सास ने तंत्र-मंत्र का सहारा लेकर बेटे को वश में कर लिया। उनका कहना है कि सास और दामाद घर से गहने और नकदी लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द दोनों को पकड़ा जाए और गहने व पैसे बरामद किए जाएं।
पुलिस की जांच में नया एंगल
पुलिस अब तंत्र-मंत्र के एंगल से भी जांच करने की तैयारी में है। खबर मिली थी कि दोनों उत्तराखंड में घूम रहे हैं, लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक वे वहां से भी निकल चुके थे। अब पुलिस उनके नए ठिकाने की तलाश में लगी हुई है।
अब तक नहीं मिला कोई सुराग
फिलहाल सास और दामाद दोनों फरार हैं। पुलिस उत्तराखंड में उनके रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटा रही है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है। सास-दामाद की यह अनोखी प्रेम कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।