BJP स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे का संकेत, राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर दी चेतावनी

Vasundhara Raje statement

Vasundhara Raje statement: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बयान सियासी गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। पार्टी के भीतर उनकी मजबूत पकड़ और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव को देखते हुए, उनकी कही गई हर बात को गंभीरता से लिया जाता है। ऐसे में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर दी गई उनकी सलाह को सिर्फ एक सामान्य टिप्पणी नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।(Vasundhara Raje statement) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीजेपी नेतृत्व को साफ शब्दों में सावधान किया है। उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक नियुक्तियों में संतुलन और सावधानी बेहद जरूरी है। उनके इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी के अंदरूनी समीकरणों और आगामी रणनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया गया है।

कार्यकर्ताओं को ही मौका दिया….

वसुंधरा राजे पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जयपुर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं. उन्होंने वहां अपने संबोधन में कहा, “भाजपा ने 46 साल के सफ़र में कई पड़ाव देखे हैं. कई लोग भाजपा में आए तो कई वापस चले गए. कई लोगों ने दल बदला, तो कई लोगों ने दिल. कई लोग ऐसे भी हैं जो दल तो बदल लेते हैं,पर दिल नहीं. उनकी मानसिकता वही रहती है. इसलिए ये जरूरी है कि हम हमारी मूल विचारधारा के वफ़ादार कार्यकर्ताओं को सम्मान दें. उन्हें ही महत्वपूर्ण स्थान दें.राजनीतिक नियुक्तियाँ और दायित्व उन्हीं कार्यकर्ताओं को दें जो मूल भाजपा के हैं.”. उन्होंने कहा,”ऐसे लोग जिन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया है और जो पार्टी की विचारधारा के हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं को ही मौक़ा मिले, अवसरवादियों को नहीं.”

पद के लिए काम मत…

राजे ने कार्यकर्ताओं से कहा,”पद के लिए काम मत करो. काम करोगे तो पद चल कर आए आएगा. पद को भूल जाइए, काम कीजिए. यह पार्टी बिना किसी पद के लालच के यहां तक पहुंची है.” वसुंधरा राजे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल जी, आडवाणी जी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, भैरों सिंह शेखावत ने तूफानों के बीच संगठन का जो दीप जलाया था, उसे विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत की तक़दीर बदलने वाले विकास पुरुष नरेंद्र मोदी ने और अधिक प्रकाशमान किया है, और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ इसके विकास का उजाला प्रदेश के हर जन तक पहुँचा रहे हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version