मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप बोले….‘कल ही खत्म कर देंगे’, ईरान को खुली चेतावनी

Middle East crisis

Middle East crisis: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने एक बार फिर ईरान को खुली धमकी दी है. सोमवार रात को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम एक रात में पूरे ईरान को खत्म कर सकते हैं और वो रात कल की भी हो सकती है.(Middle East crisis) साथ ही उन्होंने अपने एक पॉयलट के ईरान से रेस्क्यू ऑपरेशन का जिक्र करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे ऐतिहासिक रेस्क्यू किया था.

इतिहास का सबसे जटिल रेस्क्यू मिशन

वॉशिंगटन में एक बेहद जटिल और खतरनाक सैन्य रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता का जश्न मनाते हुए ट्रंप ने अपनी सेना के शौर्य की तारीफ की. ट्रंप ने बताया कि यह सैन्य इतिहास के सबसे कठिन और साहसी अभियानों में से एक था. उन्होंने कहा, ‘हम यहां एक ऐसे कॉम्बैट सर्च की सफलता का जश्न मनाने आए हैं जो अब तक का सबसे बड़ा और जटिल मिशन था. हमने एक जांबाज को बचाने के लिए 200 जवानों को भेजा, जो सामान्यतः मुमकिन नहीं होता.यह एक ऐतिहासिक रेस्क्यू था.’

 हमारा प्लान लीक हो….

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लगता है कि हमारा प्लान लीक हो गया. उन्होंने कहा कि किसी ने इस गुप्त मिशन की जानकारी लीक कर दी, जिससे ऑपरेशन और भी मुश्किल हो गया. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘जिस व्यक्ति ने यह लीक किया है, उसे ढूंढा जाएगा. वह जेल जाएगा यदि वह सच नहीं बताता है तो. उन्होंने उस व्यक्ति की जान तो जोखिम में डाली ही, साथ ही उन सैकड़ों जवानों की जान भी खतरे में डाल दी जो उसे ढूंढने गए थे.’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version