शांति वार्ता बेनतीजा, ट्रंप- मोदी के बीच 40 मिनट की बातचीत, क्या है संकेत?

Trump Modi call

Trump Modi call: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन पर बात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट बातचीत हुई. अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और होर्मुज स्ट्रेट समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर खुद भी इस बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोस्त प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया.(Trump Modi call) हमने अलग-अलग सेक्टर में हमारे बाइलेटरल कोऑपरेशन में हुई काफी प्रोग्रेस को रिव्यू किया. इस बातचीत के दौरान हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की. साथ होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया.

PM मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका सभी क्षेत्रों में अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यूएस राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों देशों के प्रमुखों की इस बातचीत को बहुत पॉजिटिव और प्रोडक्टिव बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में क्या चल रहा है, इसके बारे में पीएम मोदी को पूरी जानकारी दी. साथ ही वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच हो रही कुछ बड़ी बातों के बारे में भी चर्चा की.

मिडिल ईस्ट में शांति बहाली

ट्रंप का यह कॉल ऐसे समय आया है जब तीन दिन पहले (11 अप्रैल) को उसकी शांति वार्ता पाकिस्तान के इस्लामाबाद में फेल हुई है. अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों ने युद्ध को खत्म करने और मिडिल ईस्ट में शांति बहाली को लेकर 21 घंटे तक चर्चा की थी, लेकिन यह वार्ता बेनतीजा रही. यूएस के वाइस प्रेसिडेंट वापस अमेरिका लौट गए. इसके बाद से ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं. वह अलग-अलग देशों से बात कर रहे हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version