सिस्टम के खिलाफ उठेगी आवाज, मूसेवाला के पिता उतरेंगे 2027 चुनावी मैदान में, न्याय के लिए लड़ाई जारी

Punjab Politics

Punjab Politics: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने राजनीति में उतरने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से चुनाव लड़ेंगे। (Punjab Politics) बलकौर सिंह ने यह ऐलान एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान किया।

बेटे की विरासत और न्याय की लड़ाई को लेकर चुनावी मैदान में

बलकौर सिंह ने कहा कि उनका मकसद बेटे सिद्धू मूसेवाला की विरासत को आगे बढ़ाना और न्याय की लड़ाई को मजबूती देना है। उन्होंने कहा, “हां, मैं चुनाव लड़ूंगा। सिस्टम के अंदर आकर ही हम न्याय की आवाज बुलंद कर सकते हैं।”

मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

बलकौर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “सीएम की हर बात फर्जी निकलती है। चुनाव नजदीक आते ही वे जीतने के लिए कुछ भी बोलते हैं।” गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें सीएम की किसी भी बात पर भरोसा नहीं है।

सिद्धू मूसेवाला की बरसी से पहले आया ऐलान

बलकौर सिंह ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस राजनीतिक दल से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा उन्होंने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की बरसी से दो दिन पहले की है, जिसे उनके समर्थक नई राजनीतिक उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।

2022 में सिद्धू मूसेवाला भी बने थे उम्मीदवार

गौरतलब है कि मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह ने ली थी। सिद्धू ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर मानसा से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से हार का सामना करना पड़ा था। अब उनके पिता के राजनीति में आने से यह सीट फिर से सुर्खियों में आ गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version