राजस्थान क्रिकेट को बड़ी खुशखबरी! मुख्य कोच अंशु जैन ने हासिल किया BCCI लेवल-2 सर्टिफिकेट

Rajasthan Cricket

Rajasthan Cricket: राजस्थान सीनियर टीम के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर अंशु जैन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जैन ने ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (COE) में डिस्टिंक्शन के साथ BCCI लेवल-2 कोचिंग सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।(Rajasthan Cricket) इस सफलता के बाद अब वह प्रतिष्ठित लेवल-3 एलीट सर्टिफिकेशन के लिए पात्र हो गए हैं।

यह उपलब्धि उनके शानदार 2025-26 सीजन में एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है। राजस्थान सीनियर टीम के मुख्य कोच के रूप में अंशु जैन ने टीम को सैयद मुश्ताक अली सुपर लीग तक पहुंचाया।

इसके अलावा, उन्होंने नॉर्थ ज़ोन टीम के मुख्य कोच के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। इसी साल मार्च में उनकी कोचिंग में टीम ने विज़ी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

अपनी इस सफलता पर अंशु जैन ने कहा…“यह प्रमाणन मेरी कोचिंग पद्धति को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं पिछले सीजन की लय को बरकरार रखने और राष्ट्रीय स्तर पर उच्च प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को निखारने के लिए तत्पर हूँ।”

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version